ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में भारतीय मानव ब्यूरो नोएडा शाखा के तत्वावधान में गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में सतत विश्व को बढ़ावा देना विषय पर चित्र बनाओ प्रतियोगिता व ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक संरक्षण व हरित भविष्य को अपने चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कक्षा 11 के आर्यन कुमार ने प्रथम स्थान, तनिष्क नेगी ने द्वितीय स्थान, अंशु और आनंद ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर गरिमा गर्ग, विश्वेंद्र सिंह प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार,अनु सिंह, जवाहर सिंह, केके शर्मा, प्रियंका अग्रवाल एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। ब्यूरो