फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बन आरिफ ने लूटी अस्मत: पीड़िता बोली- गलती से लग गया था उसका नंबर, उसने ओयो में किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

Thu, 29 Jun 2023 10:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर

सार

कुछ दिन पहले ही पीड़ित को आरोपी के नाम और धर्म के बारे में जानकारी हुई, साथ ही पता चला कि वह शादीशुदा है। इस पर युवती ने उससे दूरी बनाने का प्रयास किया तो आरिफ ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे जेवर बुलाया। यहां एक ओयो होटल में दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाम और धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को घरबरा, अलीगढ़ निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया है। बरेली निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन माह पहले वह अपने किसी परिचित को फोन मिला रही थी, लेकिन गलत नंबर की वजह से आरिफ को फोन लग गया। 

विज्ञापन

आरिफ से अपना नाम राज बताते हुए जान-पहचान बढ़ाई और नौकरी दिलाने के बहाने उसे ग्रेटर नोएडा बुलाया। यहां आरोपी से कार में उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में शादी का झांसा देकर ग्रेनो के तुगलपुर में किराये के कमरे में ठहरा दिया। इस दौरान भी कई बार दुष्कर्म किया।

कुछ दिन पहले ही पीड़ित को आरोपी के नाम और धर्म के बारे में जानकारी हुई, साथ ही पता चला कि वह शादीशुदा है। इस पर युवती ने उससे दूरी बनाने का प्रयास किया तो आरिफ ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे जेवर बुलाया। यहां एक ओयो होटल में दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे के शिवा ढाबा से आरिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें