फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी में 2500 करोड़ के घोटाले पर घमासान, सीएम आवास के बाहर धरना जारी

Mon, 14 Dec 2020 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदर्शन... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली एमसीडी में कथित घोटाले के विरोध में रविवार को आप विधायकों और पुलिस के बीच दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। प्रदर्शन की घोषणा के मद्देनजर पुलिस ने सुबह से आप नेताओं के आवास पर नजरें टिका दी थी और पुलिस बल तैनात कर दिया था।

विज्ञापन


प्रदर्शन की इजाजत नहीं देने के बावजूद कई विधायक, निगमों में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद घरों से निकले, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। वजीरपुर से आप विधायक गृहमंत्री के आवास व आतिशी समेत निगमों के नेता प्रतिपक्ष उपराज्यपाल आवास तक पहुंचने में कामयाब हो गए। इस पर दिल्ली पुलिस ने सभी हिरासत में ले लिया।

आम आदमी पार्टी की दलील है कि भाजपा नेता मुख्यमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन कर सकते है, लेकिन उन्हें भ्रष्टाचार का विरोध जताने की इजाजत नहीं दी गई। आप विधायक आतिशी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने एमसीडी के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे ‘आप’ विधायकों और पार्षदों को हिरासत में लिया। कई नेताओं को तो घर में नजरबंद कर दिया। उन्होंने कहा, यह दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है।
विज्ञापन


इसी घोटाले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री के आवास के बाहर एमसीडी के मेयर और भाजपा पार्षदों को बैठाया है। ‘आप’ विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि उपराज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिलने से मना कर दिया। इससे साफ है कि इस घपले में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और भाजपा उन्हें बचाना चाहती है।

घर से नहीं निकलने देने का आरोप
राघव चड्ढा ने कहा कि अफसोस की बात है कि दिल्ली पुलिस ने हमारे कई नेताओ को घर से ही नहीं निकलने दिया। दिल्ली पुलिस ने धमकी दी कि हम अपने घरों से बाहर निकले, तो हिरासत में ले लिया जाएगा। जैसे ही अमित शाह से मिलने के लिए घर से बाहर निकले, दिल्ली पुलिस ने मुझे और कई अन्य विधायकों को हिरासत में लेकर थानों में घंटो तक बैठाए रखा। हिरासत में लेने का कारण पूछा तो कहा कि धारा 144 लगी है। चड्ढा ने कहा, यह कानून भाजपा के लोगों को छोड़कर, दिल्ली की समस्त जनता पर लागू होता है।

एमसीडी में भ्रष्टाचार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा खुद हर बार अपने काउंसलर को भ्रष्ट बता कर टिकट की बदली करती रहती है। ऐसा कर के भाजपा अपने हर उम्मीदवार को कमाने का मौका देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें