फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अर्चना ने स्टैनफोर्ड विवि में टॉप 2% में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 120 स्थित आरजी रेजीडेंसी सोसाइटी निवासी अर्चना तिवारी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने टॉप 2% साइंटिस्ट में शामिल किया है। डायटम रिसर्च लेबोरेटरी की ओर से बताया गया कि प्रोफेसर अर्चना तिवारी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 2025 के टॉप 2% साइंटिस्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना तिवारी एमिटी यूनिवर्सिटी में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की प्रोफेसर हैं। वह इलाहाबाद विवि से पीएचडी, स्वर्ण पदक विजेता और विशिष्ट उपाधि धारक हैं। उनकी प्रमुख शोध रुचियों में अपशिष्ट जल उपचार और उच्च मूल्य वाले उत्पादों के लिए डायटम का फाइकोप्रोस्पेक्टिंग शामिल है। उन्होंने 125 पेपर, 4 पेटेंट, 14 पुस्तकें और 50 पुस्तक अध्याय 3230 उद्धरणों और 31 एच-इंडेक्स के साथ प्रकाशित किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें