फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कराटे में आराध्या ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-93 बी स्थित इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल की कक्षा छठी की छात्रा आराध्या ने एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। मध्य प्रदेश के शाजापुर में आयोजित प्रतियोगिता में आराध्या ने अंडर-14 बालिका वर्ग के 30 किलोग्राम से कम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने कुल चार मुकाबले खेले और शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। आराध्या की इस उपलब्धि पर उनके कोच जुगरवीर सिंह ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब वह 14 और 15 दिसंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली जोनल कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें