फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप से पहले विधायक पंकज सिंह से मिलीं आराध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बांग्लादेश में 14 से 19 जुलाई तक होने वाली साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर की कराटे खिलाड़ी आराध्या गुप्ता चयनित हुई हैं। उन्होंने अपने कोच राजीव कुमार के साथ नोएडा विधायक पंकज सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। विधायक ने आराध्या को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कोच राजीव कुमार ने बताया कि 10 वर्षीय आराध्या 25 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह डेल्टा-1 स्थित भारतीयम स्कूल परिसर में संचालित द अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट में राजीव कुमार और जुगनवीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। आराध्या ने कहा कि उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और गौतमबुद्ध नगर का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें