नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में मानसून से पहले नालियों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 88 एकड़ में फैले इस विशाल खेल परिसर में खिलाड़ियों की सुविधा और बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्टेडियम में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और टेनिस जैसे कई खेलों के खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करते हैं। बारिश में जलभराव की आशंका को देखते हुए नालियों की सफाई आवश्यक हो गई है। इस कार्य में मात्र चार सफाईकर्मी जुटे हैं, जो चिलचिलाती धूप में नालियों में उतरकर गाद, प्लास्टिक और कचरा निकाल रहे हैं।