फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 99 के फेर से निकली एक्वा मेट्रो, 1.05 लाख पहुंची यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्वा मेट्रो में रिकॉर्ड 1.05 लाख ने किया सफर
विज्ञापन


- अब तक 99 हजार के आसपास रहा था अधिकतम आंकड़ा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 23 अक्तूबर को मेट्रो में 1,05,358 यात्रियों ने सफर किया। यह एक्वा लाइन पर अब तक की सर्वाधिक यात्री संख्या है। इससे पहले कई बार यात्रियों की संख्या 99 हजार के आसपास पहुंची थी लेकिन एक लाख का आंकड़ा पार नहीं हो सका था।

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के एमडी कृष्ण करुणेश ने बताया कि यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई पहल की गई हैं। इनमें क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा और स्काईवॉक के जरिये ब्लू लाइन मेट्रो से कनेक्टिविटी में सुधार शामिल है। इन प्रयासों से औसत दैनिक यात्री संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन




कोविड के बाद धीरे-धीरे बढ़े यात्री

एक्वा लाइन पर वर्ष 2019 में मेट्रो संचालन शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी और फरवरी 2020 तक औसतन 30 से 35 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करने लगे थे। हालांकि, कोविड और लॉकडाउन के कारण मेट्रो संचालन बंद करना पड़ा। सेवाएं दोबारा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए एनएमआरसी को प्रयास करने पड़े। मार्च 2025 में औसत दैनिक यात्री संख्या करीब 54 हजार थी। इसके बाद यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ और अब यह एक लाख के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन




नवंबर से बढ़ेंगे मेट्रो के फेरे, रात 11:25 बजे तक मिलेगी सेवा

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनएमआरसी एक्वा लाइन पर मेट्रो के फेरे बढ़ाने जा रहा है। एमडी कृष्ण करुणेश के मुताबिक, एक नवंबर से सुबह और शाम के व्यस्त समय में दो मेट्रो के बीच का अंतराल 7 मिनट 30 सेकेंड से घटाकर 6 मिनट 35 सेकेंड किया जाएगा। इसके अलावा, देर रात मेट्रो सेवा के विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है। प्रस्ताव के तहत सेक्टर-51 से डिपो स्टेशन की ओर जाने वाली अंतिम मेट्रो रात 11:25 बजे रवाना होगी। इस व्यवस्था के तहत यात्रियों की संख्या का आकलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें