फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डियर पार्क निर्माण परियोजना के प्रस्ताव की मंजूरी आईआईटी जम्मू से मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिरण के बाड़े, फुटपाथ व अन्य निर्माण का प्रस्ताव परीक्षण को प्राधिकरण ने भेजा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में डियर पार्क व सनसेट सफारी निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) व लागत का परीक्षण भारतीय प्रद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू में होगा। प्राधिकरण ने इसके प्रस्ताव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं, इसे बायोडायवर्सिटी पार्क से अलग करने के लिए चहारदीवारी निर्माण का काम इसी महीने से शुरू करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब 1400 मीटर की नई चहारदीवारी के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। एसी कंस्ट्रक्शन एजेंसी को काम का जिम्मा दिया गया है। यह एजेंसी चहारदीवारी बनाने के अलावा पहल से बनी चहारदीवारी के ऊपर तार लगाने का काम भी करेगी। इसमें करीब 3.93 करोड़ रुपये का खर्चा आना अनुमानित है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक डियर पार्क व सनसेट सफारी 32 एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें हिरण के 9 बाड़े बनाए जाने हैं। हर बाड़े में अलग-अलग प्रजाति के हिरण रखे जाने हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी बाड़ों में जंगल के स्वरूप में विकसित किया जाएगा। अफ्रीकी हिरण जब आएंगे तो उनके बाड़े को अलग रूप से तैयार किया जाएगा। परियोजना में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) व अन्य संस्थाओं से निर्माण शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें