फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। जजपा के तावडू हल्का अध्यक्ष अख्तर अली निवासी खोरी कलां ने रविवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री को तावडू क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अख्तर अली ने बताया कि तावड़ूू-सोहना-भिवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 919 के चौड़ीकरण, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को तावडू बिठाने, नगर में सेक्टर निर्माण सहित आदि समस्याओं को उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस पर उपमुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री तावडू के विकास को लेकर बेहद गंभीर है। हल्का अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 919 पर सोहना घाटी में संकरी सड़क होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, सोहना व भिवाड़ी के बीच वाहनों का सबसे ज्यादा आवागमन रहता है। इस कारण बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें