फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एंटी-रैगिंग प्ले बॉल डांस ने अभिव्यंजना में लगाए चार चांद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह अभिव्यंजना हुआ। इसमें डांस (सोलो) प्रतियोगिता, संगीत प्रतियोगिता, सिंग्युलैरिटी फैशन शो तथा सामाजिक संदेश पर आधारित एंटी-रैगिंग प्ले बॉल डांस प्रमुख आकर्षण रहे। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता, क्रिएटिव आर्ट्स प्रतियोगिता और फोटो बूथ की विशेष व्यवस्था की गई, जहां विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। नॉवेल प्रेजेंटेशन ‘दृश्य’, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी निसर्ग क्विज प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉ. ममता शर्मा, डॉ. मनमोहन सिंह शिशोदिया, डॉ. कविता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें