फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निशुल्क शिक्षा के लिए करें आवेदन, विभाग करेगा मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में निशुल्क एवं बाल अधिकार अधिनियम व अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश कराए जाने के लिए सीएसआर व एनजीओ के साथ बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि जरुरतमंद बच्चों का दाखिला कराया जाए। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत 3 वर्ष से लेकर 7 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नर्सरी से कक्षा 8 तक प्राइवेट विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि दो फरवरी से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉपी, किताब, ड्रेस हेतु अलग से 5000 प्रति छात्र सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की जाती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाएं। इस मौके पर बीएसए राहुल पंवार, जिला समन्वयक आलोक मिश्र, जिला समन्वयक अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें