फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईटीआई में खाली सीटों पर दाखिले के लिए 17 तक करें आवेदन

Sun, 12 Oct 2025 12:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में खाली ट्रेड में दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। इससे दाखिलों से वंचित विद्यार्थियों के लिए अवसर मिलेगा। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है और यह 17 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसके लिए दोपहर 12 बजे तक आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में खाली सीटों पर दाखिले के लिए विभाग ने विद्यार्थियों के अनुरोध पर पोर्टल एक सप्ताह के लिए फिर से खोला है।
दाखिला प्रक्रिया नए एवं पुराने आवेदनों की सयुंक्त मेरिट के आधार पर संस्थान स्तर पर होगी। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। इच्छुक विद्यार्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर ऑन द स्पॉट फीस ऑनलाइन जमा करेंगे। मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। संस्थान वाइज रिक्त सीटों की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए पोर्टल देख सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग ने सातवीं बार खोला पोर्टल
विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिले के लिए सातवीं बार पोर्टल खोला गया है। विभाग की दाखिला प्रक्रिया के तहत इससे पहले 28 जुलाई, 07, 22, 30 अगस्त, 17 सितंबर और 30 सितंबर तक छह बार पोर्टल खोला जा चुका है। इसके बावजूद जिले के नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में करीब 2500 सीटों में से अभी भी करीब 20 फीसदी सीटें रिक्त हैं। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में कुल 928 में से 750 सीटों पर दाखिला हो चुका है जबकि 178 सीटें रिक्त हैं। सातवीं बार पोर्टल खोलने के बाद रिक्त सीटों के भरने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन



राजकीय आईटीआई में दाखिले की स्थिति-
ट्रेड कुल सीटें दाखिले हुए रिक्त सीटें
कोपा एनसीवीटी 48 47 01
इलेक्टि्रशियन ड्यूल 20 20 00
फॉर्गर एंड हीट ट्रीटर 20 15 05
पलंबर 48 33 15
वेल्डर ड्यूल 40 40 00
कोपा एससीवीटी 24 23 01
इलेक्ट्रीशियन 20 20 00
फिटर 40 33 07
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 17 07
ट्रेक्टर मैकेनिक 40 32 08
मैकेनिक सीईए ड्यूल 24 15 09
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी 48 48 00
स्टेनोग्राफर हिंदी 48 47 01
टीपीईएस ड्यूल 24 17 07
टर्नर 20 15 05
लेबोरेट्री असिस्टेंट 20 16 04
कोस्मेटोलॉजी 24 18 06
शीट मेटल वर्कर ड्यूल 40 29 11
वायरमैन ड्यूल 20 20 00
वूड वर्क टेक्नीशियन ड्यूल 48 19 29
फायर टैक्नोलॉजी 24 24 00
मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल 24 24 00
रेफ्रिजरेशन टेक्निशियन 24 22 02
टीडब्ल्यूपीटी ड्यूल 20 20 00
मशीनिस्ट ड्यूल 20 20 00
मशीनिस्ट 40 40 00
फिटर ड्यूल 20 16 04
फाउंड्रीमैन 48 31 17
टूल एंड डाई मेकर ड्यूल 24 06 18
टर्नर ड्यूल 20 15 05
सीएनसी 24 08 16
कुल 928 750 178


वर्जन-
विभाग द्वारा आईटीआई में दाखिले के लिए फिर से पोर्टल खोल दिया गया है। दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के पास यह सुनहरा अवसर है। इससे पहले राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से 750 पर दाखिला हो चुका है। दाखिले से वंचित विद्यार्थी 17 अक्तूबर तक आवेदन करके दाखिले ले सकते हैं।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें