ग्रेटर नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कॉर्पोरेट ऑफिस की भूखंड योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर तक बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 16 सितंबर थी। कम आवेदन मिलने के कारण यह फैसला लिया गया है। यमुना सिटी के सेक्टर-17, 18, 2, 22ई में दस स्कूलों के भूखंडों की योजना अगस्त में शुरू हुई थी। कॉर्पोरेट ऑफिस के भूखंडों के लिए भी आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। ब्यूरो