फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति के लिए 15 सितंबर से आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति योजना का लाभ देने के लिए विभाग ने आवेदन प्रक्रिया की समय सारिणी जारी कर दी है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसौदिया ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। वहीं कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए 11 अगस्त से 25 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। विभाग की ओर से शिक्षण संस्थानों का मास्टर डाटा तैयार करने का काम 22 जुलाई से 15 अगस्त तक किया जाएगा, जबकि इसका सत्यापन 14 सितंबर तक पूरा होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें