कासगंज। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 24 नवंबर से 15 दिसंबर तक आवेदन हो सकेंगे।
जिले के लिए डायट पर 100 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा निजी स्कूलों के लिए भी सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश के लिए परीक्षा नियमक प्राधिकारी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन करने का कोई मौका नहीं मिलेगा। इसलिए आवेदन फॉर्म भरने के बाद फाइनल सेव करने से पहले अंकित प्रविष्टियों का मिलान मूल अभिलेखों से अवश्य कर लें। अभ्यर्थी का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। डायट प्राचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि डीएलएड में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं।