फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईटीआई में दाखिले के लिए अब पोर्टल पर 5 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने छठे चरण की काउंसिलिंग के बाद भी खाली रह गई सीटों को भरने के लिए ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग और दाखिले की तिथि 5 नवंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इस दौरान इच्छुक विद्यार्थी विभागीय पोर्टल पर दोबारा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद विद्यार्थी अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड कर संबंधित आईटीआई में जमा करवाएंगे।
संस्थान प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर रिक्त सीटों पर दाखिला देंगे। विभाग ने 8 जुलाई से आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी जिसमें पांच चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

आईटीआई में 25 प्रतिशत सीटें अब भी खाली हैं। विशेष कोर्सों में अधिकांश सीटें पहले ही भर चुकी हैं जबकि कुछ ट्रेडों में अब भी सीटें रिक्त हैं। सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में अब इन सीटों को ऑन द स्पॉट मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।
विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अवकाश के बावजूद शनिवार को भी ऑन द स्पॉट दाखिले की व्यवस्था की है। विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाएं।
-
राजकीय आईटीआई लुहाना में सीटों की स्थिति

ट्रेड कुल सीटें खाली सीटें
कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 4821
फीटर ड्यूल एच202
मशीनिस्ट ड्यूल एच2010
वेल्डर ड्यूल एच2011
वायरमैन201
टर्नर204

महिला आईटीआई में सीटों की स्थिति

ट्रेड कुल सीटें खाली सीटें
सिलाई टेक्नोलॉजी40 11
कटाई एवं सिलाई407
इलेक्ट्रीशियन2010
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट404
कॉस्मेटोलॉजिस्ट48 25
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक241
इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक245
-
वर्जन:
आईटीआई में दाखिले के लिए अब 5 नवंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मेरिट लिस्ट तैयार कर उसी के आधार पर रिक्त सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। -सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें