फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग खिलाड़ियों को भी मिलेगा पुरस्कार, 10 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यूपी शासन लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। इच्छुक खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आवेदन जमा कर सकते हैं। दिव्यांग खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं।



प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार व महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सामान्य वर्ग के खिलाड़ियों की निर्धारित आयु सीमा 40 वर्ष है जबकि वेटरन वर्ग में जिस वर्ष के लिए आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष एक अप्रैल को खिलाड़ी के आयु 40 वर्ष या उससे अधिक होने पर पात्रता मान्य होगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को आवेदन के साथ दो फोटो, अपने खेल प्रमाण पत्रों की संबंधित खेल संघ से प्रमाणित प्रतियों की संस्तुति अन्य दस्तावेज भी देने होंगे। साथ ही खिलाड़ी प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी khelsathi.in भी आवेदन कर सकते हैं।



इन खेलो में होंगे आवेदन
उन्होंने बताया कि तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कुश्ती, ताइक्वांडो, शूटिंग, क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कराटे, जिम्नास्टिक, गोल्फ, साइक्लिंग, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, वुशू, बेस्ट फिजिक, यॉन्चिंग, रोइंग, तलवारबाजी, घुड़सवारी, सॉफ्ट टेनिस, कैनोइंग एंड क्याकिंग आदि सहित कुल 30 से अधिक खेलों के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करते समय खिलाड़ियों को डोप टेस्ट का शपथ पत्र भी देना होगा।
विज्ञापन

-

ये खिलाड़ी होंगे पात्र

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी यूपी का मूल निवासी हो। कम से कम से तीन बार प्रदेशीय सीनियर टीम का सदस्य रहा हो या राष्ट्रीय खेल व राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में भाग लिया हो। चार वर्ष के अंतराल में ओलंपिक गेम्स, विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मादक पदार्थों का सेवन करते हुए पकड़े और किसी आरोप में दोषी पाए गए खिलाड़ियों को भी अयोग्य माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें