फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हज के लिए आवेदन 31 जुलाई तक, तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्ति सदन गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान यूपी हज समिति के सदस्य हाफिज एजाज अहमद ने ऑनलाइन पर दिया जोर
विज्ञापन

पोर्टल या हज सुविधा एप पर ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
फोटो-
नोएडा। सेक्टर-38 में शक्ति सदन गेस्ट हाउस में बुधवार को यूपी हज समिति के सदस्य हाफिज एजाज अहमद (शाहीन अंसारी) ने हज की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में हज के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पर जोर दिया गया।
हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने हज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 31 जुलाई तक https://hajcommittee.gov.in पोर्टल या हज सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पांडेय ने बताया कि आवेदन ई-सुविधा केंद्रों और साइबर कैफे से भरे जा सकते हैं। हज ट्रेनर हाजी सैयद फुरकान अली सेक्टर-8 जामा मस्जिद नोएडा में फॉर्म भरने में लोगों का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी हैं
आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट के पहले और अंतिम पृष्ठ का फोटो, पता प्रमाण और बैंक विवरण (रद्द चेक या पासबुक की प्रति) अपलोड करना होगा। कम अवधि (20 दिन) के पैकेज का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसमें सीमित सीटें होंगी। अधिक आवेदनों को लॉटरी से चुना जाएगा। यह सुविधा केवल अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोचिन, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें