ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को बाजारों में सफाई को लेकर दुकानदारों को जागरूक किया। टीम ने बताया सभी दुकानदार दो डस्टबिन रखें। इसमें एक-एक नीला और हरा होना चाहिए। नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे और हरे का गीले कूड़े के लिए किया जाना है। टीम ने सेक्टर टेकजोन-4 में फ्यूजन होम्स, चेरी काउंटी, ग्रीन आर्च सोसाइटी के मार्केट में सभी दुकानदारों से नीला व हरा डस्टबिन रखने की अपील की। ब्यूरो