मोहर्रम पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
दनकौर संवाद। मोहर्रम पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूसों को लेकर दनकौर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीपी रवि शंकर ने की। इसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों, धर्मगुरुओं तथा क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों ने भाग लिया। डीसीपी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई।