घटना के एक महीने बाद प्राथमिकी दर्ज
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो सगे भाइयों को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना के लगभग एक महीने बाद पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि अलीगढ़ निवासी कार चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया था। साबौता गांव निवासी राजेश देवी ने बताया कि घटना 26 मई की है। उनके पति जयदेव और देवर किसी काम से अपनी स्कूटी से परी चौक की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में अलीगढ़ नंबर की एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे और जयदेव का पैर भी टूट गया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो