फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनियों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-5 में बुधवार को कासना कोतवाली पुलिस ने उद्यमियों के साथ बैठक की। जहां उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को रखा। साथ ही पुलिस ने भी उद्यमियों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि औद्योगिक सेक्टर में कई उद्यमियों की मदद से अब तक 20 से अधिक कैमरा लग चुके है। उद्यमियों से कहा गया है कि वो सड़क पर कैमरा लगवाए। ताकि उसमें सभी गतिविधियां रिकॉर्ड हो सके। इससे पुलिस को अपराध रोकने में मदद मिलेगी। वहीं उद्यमियों ने भी अतिक्रमण, अवैध झुग्गियों समेत अन्य समस्याएं रखीं। इस मौके पर सामाजिक सेवा फाउंडेशन सेडा के अध्यक्ष आरपी सिंह राणा, सुजीत तिवारी, लघु उद्योग भारती के विशेष प्रतिनिधि संजय बत्रा, मदन सिंह समेत 20 से अधिक उद्यमी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें