फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्वा मेट्रो का टिकट घर बैठे व्हाट्सएप पर ले सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच दौड़ने वाले एक्वा मेट्रो का टिकट व्हाट्सएप के जरिये भी मिलेगा। इस पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि व्हाट्सअप पर टिकट की सुविधा शुरू होने से लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। वे घर बैठे टिकट बुक कर सकेंगे। एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने बताया कि एक नंबर जारी किया जाएगा जिस पर हाय लिखने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। टिकट बुक हो सकेगा। एनएमआरसी की एक्वा लाइन पर सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक कुल 21 मेट्रो स्टेशन हैं। व्हाट्सएप से पहले ही दिल्ली और नोएडा मेट्रो में एक ऐप से क्यूआर कोड टिकट की सुविधा शुरू होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें