फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आकाशीय बिजली से बचाएगा दामिनी और सचेत ऐप

विज्ञापन
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से बचाएगा दामिनी और सचेत ऐप
विज्ञापन

-जिला प्रशासन ने दोनों मोबाइल एप्लीकेशन के संबंध में जारी की एडवाइजरी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला प्रशासन ने शनिवार को दामिनी एप और सचेत एप के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन का कहना है कि 11 से 13 मई के बीच आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उस स्थिति से बचने के लिए दोनों एप्लीकेशन समय पर जानकारी देंगे। समय से अलर्ट मिलने पर आकाशीय बिजली से बचा जा सकेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने 11, 12 व 13 मई को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी दी है। खराब मौसम में बिजली गिरने व वज्रपात की घटना अधिक होने की संभावना होती है। उससे जनहानि होती है। मकान की क्षति होने के साथ लोग भी घायल होते है। इस तरह की घटना से बचने के लिए लोगों को अपने मोबाइल में मौसम विज्ञान विभाग का दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड करना होगा। जो समय से जानकारी देगा। साथ ही उस पर अलर्ट भी आएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात से बचने के लिए पेड़ों के नीचे, मोबाइल टावर व ऊंचे मकान के नीचे शरण नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें