फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 3 लाख विद्यार्थियों की अपार आईडी अटकी, निजी स्कूल सबसे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में 38 प्रतिशत का काम अधूरा, आधार और स्कूल रिकॉर्ड में अंतर से आ रही दिक्कत
विज्ञापन


नेहा शर्मा
नोएडा। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों को अभी तक अपार आईडी नहीं मिल सकी है। करीब आठ लाख पंजीकृत विद्यार्थियों में से तीन लाख चार हजार की डिजिटल शैक्षणिक पहचान बनाने का काम अधूरा है। यानी करीब 38 प्रतिशत विद्यार्थी अब भी इस सुविधा से वंचित हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की है। वहीं, सरकारी स्कूलों में अपार आईडी बनाने का काम लगभग पूरा होने की स्थिति में है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक विद्यार्थी की 12 अंकों की विशिष्ट आईडी बनाई जानी है, जिसमें उसकी शैक्षणिक यात्रा से जुड़ा रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा।
जिले में कुल 2087 सरकारी और निजी स्कूल संचालित हैं। अपार आईडी बनाने में सबसे बड़ी दिक्कत आधार कार्ड और स्कूल रिकॉर्ड में दर्ज जानकारियों का मेल नहीं होना है। कई विद्यार्थियों के नाम और जन्मतिथि में अंतर मिलने से आईडी नहीं बन पा रही है। कुछ मामलों में अभिभावकों की सहमति नहीं मिलने से भी प्रक्रिया अटकी हुई है। स्कूलों को अभिभावकों से संपर्क कर दोनों रिकॉर्ड का मिलान कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- क्या है अपार आईडी..
अपार यानी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) विद्यार्थियों की 12 अंकों की डिजिटल पहचान है। इसमें पढ़ाई, परीक्षा परिणाम, अंकपत्र और प्रमाणपत्रों से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रहती है। इससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

- अपार आईडी बनाने का काम चल रहा है। संबंधित अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट भी मांगी जा रही है। जल्द से जल्द काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। - राहुल पवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी लीड बनाओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें