फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एओए के वित्तीय मामलों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी में एओए के वित्तीय मामलों को लेकर चल रहे विवाद में डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 31 दिसंबर 2025 को निवासियों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर 21 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक के वित्तीय मामलों की जांच के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म नियुक्त की गई है। जांच अधिकारी को अधिकतम चार सप्ताह में रिपोर्ट डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में सौंपनी होगी। निवासियों के अनुसार, एओए की ओर से मेंटेनेंस बढ़ाने और पेनल्टी लगाने को लेकर आयोजित जीबीएम में उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट एक्ट की धारा 9, 15 और 16 के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें