फोटो है -
नोएडा। सेक्टर-76 स्थित सेठी मैक्स रॉयल सोसाइटी में हुए अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया है। एओए की पुरानी टीम ही लगातार पांचवीं बार चुनाव जीती। सोसाइटी के लोगों ने एक बार फिर पुरानी टीम पर भरोसा जताया। खास बात यह रही कि मौजूदा टीम के सामने कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा था। ऐसे में देवदत्त दास अध्यक्ष, सुनील कुमार उपाध्यक्ष, आशीष वर्मा सचिव, निबिर कौशिक कोषाध्यक्ष जबकि संदीप रस्तोगी, शंकर कुमार चौधरी, जीएस गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार गुप्ता और शरद कौन्दयन को कार्यकारी सदस्य चुना गया है। ब्यूरो