फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रीकृष्णा अपार्टमेंट में एक माह में होंगे एओए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-117 स्थित श्रीकृष्णा अपार्टमेंट में अपार्टमेंट की एओए कालातीत घोषित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-117 स्थित श्रीकृष्णा अपार्टमेंट में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) को डिप्टी रजिस्ट्रार ने कालातीत घोषित कर दिया है। इसके साथ ही वर्तमान कार्यकारिणी समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। तहसीलदार सदर, गौतमबुद्ध नगर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करते हुए आगामी एक माह के भीतर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने का आदेश पारित किया गया है।
विज्ञापन


सोसाइटी के एओए अध्यक्ष कुलदीप पाल ने कहा कि चुनाव का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा था। ऐसे में एजीएम मीटिंग में निवासियों से किए गए वादे के अनुरूप 25 अगस्त को ही प्रबंध समिति ने डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर चुनाव की औपचारिक मांग की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार ने तहसीलदार, गौतमबुद्ध नगर को सोसाइटी का चुनाव अधिकारी नामित किया है। वहीं, पूर्व अध्यक्ष सोमेंद्र यादव एवं वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र प्रताप शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान में कार्यरत पैनल चुनाव प्रक्रिया से बचता आ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में विधिक हस्तक्षेप के लिए निवेदन किया था जिस पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक दैनिक आवश्यक व्ययों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के व्ययों एवं वित्तीय लेन-देन पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें