नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 सोसाइटी में अब अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव हो सकेंगे। चार वर्ष बाद सोसाइटी में एओए चुनाव कराने के हाई कोर्ट के न्यायाधीश सिद्धार्थ वर्मा और कुनाल रवि सिंह की खंडपीठ ने वर्ष 2022 के स्थगन आदेश को निरस्त करते हुए चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। फ्लैट खरीदार की विशेष अपील पर हाईकोर्ट ने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी को सात दिन में उपजिलाधिकारी स्तर का निर्वाचन अधिकारी नामित करने के आदेश दिए हैं। एओए ने हाई कोर्ट में डीआर के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिस में स्टे मिला। ब्यूरो