फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर मार्ग की नहीं ली जा रही सुध

विज्ञापन
जर्जर सोहना मंडकोला रोड - फोटो : Mewat
विज्ञापन
जर्जर मार्ग की नहीं ली जा रही सुध
विज्ञापन

नूंह। जिले के इंडरी खंड के सोहना मंडकोला मार्ग की लंबे समय बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से इंडरी खंड के दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। ग्रामीणों के बार-बार मांग करने पर भी जिला प्रशासन द्वारा इस मार्ग को बनाने के लिए सुध नहीं ली जा रही है। जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति रोष जताया है। समाजसेवी प्रवीन इंडरी, जितेंद्र पंवार, सुखबीर एडवोकेट ने बताया कि जर्जर मार्ग के कारण यहां पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। कई बार वाहन चालक यहां चोटिल भी हुए हैं। क्षेत्र के लोगों ने उपायुक्त से भी इस मार्ग को बनाने की मांग की है, लेकिन फिर भी प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। वहीं इस बारे में नूंह के एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि मामले के बारे में जानकारी ली जाएगी और उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें