फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अन्वी ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की छात्रा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की ताइक्वांडो खिलाड़ी अन्वी सिंह ने लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। पदक जीतने पर स्कूल, अकादमी, परिवार व जिले में खुशी की लहर है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 29 जुलाई से 02 अगस्त तक इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें जिले की खिलाड़ी अन्वी सिंह ने भी क्योरुगी स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की छात्रा है और ओमीक्रॉन तीन स्थित डीजी स्पोर्ट ताइक्वांडो अकादमी में कोच तान्वी गोस्वामी की निगरानी में रोजाना ताइक्वांडो के गुर सीखती हैं। कोच ने खिलाड़ी को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें