दनकौर (संवाद)। कस्बे में स्थित द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में धनुर्धर एकलव्य की प्रतिमा के समुचित विकास की मांग को लेकर रविवार शाम वाल्मीकि समाज के लोग एकत्र हुए। उन्होंने मंदिर समिति और प्रशासन से एकलव्य परिसर के सौंदर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा प्रतिमा की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग उठाई। वाल्मीकि समाज के संजय सिंह ने कहा कि एकलव्य परिसर के विकास के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।