फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पानीपत की अनुष्का ने जीता पदक

विज्ञापन
पदक के साथ हरियाणा की बेटियांआरती, भव्या और अंशु। स्त्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पानीपत की अनुष्का समेत प्रदेश की बेटियों ने सात पदकों पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में झज्जर से आरती ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, पिलानिया फतेहाबाद से भव्या ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया है। सोनीपत से अंशु धनखड़ ने शाॅट पुट में रजत पदक, फतेहाबाद से रितिका ने ट्रायथलान सी ग्रुप में रजत पदक, पानीपत से अनुष्का ने ट्रायथलान बी में रजत पदक व हिसार से रिद्धि ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक और गुरुग्राम से परीशा मिश्रा ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

एथलेटिक्स अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर उड़ीसा में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है जिसमें 145 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का पांच दिवसीय आयोजन कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में हुआ। एथलेटिक्स टीम में मैनेजर पुनीत और रोहतास व कोच जसवंत सिवाच और बीरबल को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें