फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोला फेंक में दुर्ग की अनुषा ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीपीएस ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय एथलेटिक मीट का शुभारंभ
विज्ञापन

- 44 स्कूलों की 250 बालिका खिलाड़ियों के बीच पदकों के लिए मुकाबला
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। डीपीएस ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट (बालिका ओपन)-2026 का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 44 डीपीएस स्कूलों की करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन गोला फेंक में डीपीएस दुर्ग की अनुषा सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। डीपीएस दुलियाजान की जन्माशा काश्या एस. दूसरे और डीपीएस चंडीगढ़ की गौतमी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता 30 और 31 अक्तूबर को डीपीएस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पद्म भूषण सम्मानित और डीपीएस सोसाइटी अध्यक्ष वीके शुंगलू ने खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। इस दौरान मधु शुंगलू, संयुक्त निदेशक डॉली चानना, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली और बी. बनर्जी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें