नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की ओर से ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर दिए गए बयान पर आप ने सवाल उठाए हैं। रविवार को आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने वर्ष 1984 के सिख विरोध दंगे के आरोपी जगदीश टाइटलर को अपने साथ घुमाने और इन नेताओं को बड़े-बड़े पदों पर बैठने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास ही पंजाब विरोधी नीतियों और संवेदनहीन राजनीति का प्रतीक रहा है। मौजूदा समय में भी वही मानसिकता कांग्रेस के डीएनए में जिंदा है। सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि कांग्रेस ने बार-बार पंजाब की भावनाओं को आहत किया है और अपनी गलतियों से कभी सबक नहीं सीखा। संवाद