फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। चीती गांव के नजदीक करीब 8 दिन पहले दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बाइक चालक युवक के चाचा ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कराया है। चीती गांव निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा अनिल (32 वर्ष) 4 अक्टूबर की रात को अपनी बाइक से सिकंदराबाद से अपने गांव लौट रहा था। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर गांव के नजदीक खराब खड़े एक ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में अनिल बुरी तरह से घायल हो गया था। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है, जल्द चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें