फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एंथूरियम वेलफेयर एसोसिएशन का पंजीकरण रद्द, गतिविधियों पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- डिप्टी रजिस्ट्रार की कार्रवाई के बाद सदस्यता शुल्क और संचालन को लेकर बढ़ी चर्चा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम ऑफिस अलॉटीज वेलफेयर एसोसिएशन का पंजीकरण डिप्टी रजिस्ट्रार ने निरस्त कर दिया है। एसोसिएशन के गठन, सदस्यता प्रक्रिया और संचालन को लेकर मिली शिकायतों की जांच के बाद 30 मई को यह कार्रवाई की गई। जांच में संस्था के पते, सदस्य संख्या और प्रतिनिधित्व से जुड़े तथ्यों में विरोधाभास सामने आने की बात कही गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि बड़ी संख्या में वास्तविक आवंटियों को सदस्य नहीं बनाया गया, जबकि सीमित लोगों के माध्यम से संस्था का संचालन किया जा रहा था। सभी पक्षों को सुनवाई का अवसर देने के बाद निबंधक कार्यालय ने सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकरण रद्द करने का आदेश जारी किया। पंजीकरण रद्द होने के बाद आवंटियों ने सवाल उठाया है कि संस्था के नाम पर सदस्यता शुल्क और अन्य गतिविधियां किस आधार पर संचालित की जा रही हैं। उन्होंने मामले की पारदर्शी जांच और वित्तीय गतिविधियों का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें