फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्वी दिल्ली की एक और सड़क होगी सिग्नल फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी दयानंद मार्ग पर छह किमी की दूरी में सात सिग्नल को बंद करने की योजना
विज्ञापन


02 लाख वाहनों की रोजाना होती है आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। यमुनापार को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रमुख सड़कों को बंदकर सिग्नल फ्री किया जा रहा है। बीते दिनों पुलिस ने विकास मार्ग को सिग्नल फ्री करने के लिए प्रीत विहार, निर्माण विहार और लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार के सिग्नल को बंदकर दिया था।अब ट्रैफिक पुलिस ने स्वामी दयानंद मार्ग पर छह किलोमीटर की दूरी में सात सिग्नल बंद करने की योजना तैयार की है।
इस मार्ग पर रोजाना दो लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। वाहनों का दबाव अधिक रहने और ट्रैफिक सिग्नल पास-पास होने से जाम लगता है। यह मार्ग कड़कड़ी मोड़ को जीटी रोड से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग को जाम मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सिग्नल बंदकर यू-टर्न बनाना चाहती है। जल्द ही इसका प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी से साझा किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग पर से जुड़े दो रास्तों पर भोलानाथ नगर स्थित शाहदरा व आईपी एक्सटेंशन स्थित पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त के कार्यालय बने हुए हैं। साथ ही, इस मार्ग पर जगतपुरी में मार्बल की एक बड़ी मार्केट है। मार्केट के पास कड़कड़डूमा कोर्ट भी है। ऐसे मेंं यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। जगतपुरी से आजाद नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर सर्विस लेन भी बनी हुई है, लेकिन दुकानदार इस लेन पर अवैध पार्किंग करने के साथ ही सामान लगाकर रखते हैं। इस कारण जाम से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ता है। जगतपुरी से केशव चौक जाने वाले मार्ग की तुलना में केशव चौक से जगतपुरी की ओर आने वाला मार्ग ढाई फीट ऊंचा है। पुलिस पीडब्ल्यूडी से मांग करेगी कि दोनों मार्ग को बराबर किया जाए, ताकि यू-टर्न बनाने में आसानी हो। यू-टर्न बनने से वाहन चालकों का 10 से 15 मिनट का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों का अतिक्रमण बना परेशानी की वजह

विकास मार्ग को भले ही सिग्नल फ्री कर दिया गया हो, लेकिन अभी भी इस मार्ग पर जाम लग रहा है। इसका प्रमुख कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का अतिक्रमण है। ट्रैफिक वाहनों के अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं कर रही। ऐसे में सड़क संकरी हो गई है। बताया जा रहा है कि यदि पुलिस वाहनों का अतिक्रमण हो हटा दे तो आवाजाही बाधा मुक्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें