फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राथमिक शिक्षकों को ब्रिज कोर्स में पंजीकरण का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन





नोएडा। प्राथमिक शिक्षकों के छह महीने के ब्रिज कोर्स में पंजीकरण के लिए एक और मौका दिया गया है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने पंजीकरण पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। अब शिक्षक 21 से 28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद पंजीकरण की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।



एनआईओएस की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ब्रिज कोर्स में पंजीकरण की अंतिम तिथि पहले 19 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि, बड़ी संख्या में शिक्षक आवेदन नहीं कर पाए थे। इसके बाद शिक्षकों, जिनमें सरकारी शिक्षक भी शामिल थे, की ओर से पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की गई। इस पर विचार करने के बाद पंजीकरण का एक और अवसर देने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनआईओएस के उपनिदेशक (क्षमता निर्माण प्रकोष्ठ) डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह छह महीने का पाठ्यक्रम उन बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए है, जिनकी नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों में 28 जून 2018 के बाद और 11 अगस्त 2023 से पहले हुई थी। यह व्यवस्था सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लागू की गई है। संबंधित शिक्षक निर्धारित अवधि में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें