नई दिल्ली। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय विज्ञान विहार में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस 2025 मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाहदरा के जिलाधिकारी एसएस परिहार (आईएएस.) और विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष मंगल सेन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने विद्यालय के उद्यान में पौधा रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य डॉ. गया रविदास ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विधिवत रूप से खेल दिवस का आगाज किया। विद्यालय के चारों सदनों ने अपने-अपने कैप्टन के नेतृत्व में मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। योगा और ऐरोबिक्स के प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने मेडल देकर सम्मानित किया। एस.एस. परिहार ने अपने भाषण में बच्चों का हौसला बढ़ाया और खेल भावना की महत्ता पर जोर दिया। संवाद