नोएडा(संवाद)। सेक्टर-50 स्थित नीलगिरि हिल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में रविवार को बंगाली आर्ट एकेडमी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और कला की रंगीन छटा के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अकादमी के निदेशक मोहम्मद इमरान आसिफ और उममा सलमा के निर्देशन में हुआ।
इस दौरान संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विभिन्न स्तरों आद्य, मध्य, पूर्ण तथा प्रथम से छठे वर्ष तक के विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस वर्ष पहली बार राइजिंग स्टार श्रेणी की शुरुआत की गई, जिसमें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ विद्यार्थियों को विशेष सम्मान मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव मानस कुमार मंडल उपस्थित रहे। इसके अलावा कला, नृत्य और मनोविज्ञान जगत की कई हस्तियां बाल भारती पब्लिक स्कूल के फैज अहमद, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका ईवा रे, रयान इंटरनेशनल स्कूल की डांस फैकल्टी प्रिया पुरी और हीलिंग स्पेस की मनोवैज्ञानिक पायल गुप्ता ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।