कलेक्ट्रेट पर बड़े आंदोलन का किया ऐलान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा जल्द ही कलेक्ट्रेट पर बड़ा आंदोलन करेगा। रविवार को इमलिया गांव में आयोजित किसान पंचायत में संगठन ने आंदोलन की घोषणा की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान, राष्ट्रीय संरक्षक विनय तालान व राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के किसानों के बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी संस्थानों और कंपनियों में रोजगार का कोटा निर्धारित किया जाना चाहिए। लोकेश भाटी, योगेंद्र मावी, विनोद मलिक, संजय कसाना, मनीष नागर, भारत नागर, आशु अट्टा, रवि नागर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।