फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संरक्षित पशुओं को भरकर ले जाने के मामले में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी । दादरी कोतवाली क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कैंटर गाड़ी में संरक्षित पशुओं को लादकर ले जाने के मामले में चार लोग नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के हिंडन लिंक रोड ट्रांसपोर्ट के चालक दानिश कैंटर में संरक्षित पशुओं को भरकर ले जा रहे थे। जब कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तो कैंटर गाड़ी को जीवो की सेवा करने वाले सुमित शर्मा ने साथियों के साथ रुकवा लिया । डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया। गाड़ी में भरे संरक्षित पशुओं में से दो मृत पाए गए। पुलिस ने पशुओं को ग्रेटर नोएडा की जलपुरा गोशाला में सुपुर्द कर दिया गया। चालक दानिश और परिचालक शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में दानिश, शेर सिंह, वसीम, सलीम और अन्य के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें