रेड रिबन क्लब आनी ने महाविद्यालय परिसर में विशेष व्याख्यान का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में एचआईवी और एड्स जागरूकता विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। रेड रिबन क्लब के तत्वावधान से यह आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को एचआईवी और एड्स के रोकथाम की जानकारी दी गई। व्याख्यान के लिए सिविल अस्पताल आनी से एएमओ, एमएचटी और आरबीएसके डॉ. दीपक कुमार रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी और एड्स के बारे में जानकारी दी। रेड रिबन क्लब के संयोजक प्रो. विजय कुमार ने व्याख्यान के रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रो. पुष्पा गुलेरिया और शोभा नेगी उपस्थिति रहे।