अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से कैंडल मार्च निकलते उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ के सदस्य...
- फोटो : संवाद
पदोन्नति और स्थानांतरण समेत 34 सूत्री मांग के लिए लंबे समय से आंदोलनरत शिक्षकों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि संगठन से जुड़े शिक्षकों ने 18 से 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार किया। हालांकि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए एक सितंबर से मात्र शिक्षण कार्य कर रहे हैं लेकिन पदोन्नति न होने से गुस्साए शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के मौके पर परेड ग्राउंड से गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। साथ ही शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों का भी विरोध किया। चेतावनी देते हुए कहा, जल्द सरकार मांगों को पूरा नहीं करेगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मा.सि.रि.