फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिरथली में गेहूं क्रय केंद्र ने होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा के तिरथली गांव में गेहूं खरीद केंद्र स्थापित न होने से किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। किसान किशन चौधरी, इकपाल सिंह, शाहिद मंजूर, सुरेंद्र सिंह, राजकरण सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर व्यवस्था ने होने के कारण उन्हें अतिरिक्त परिवहन खर्च उठाना पड़ रहा है। दूर स्थित केंद्रों पर लंबी कतारों और सीमित खरीद के कारण उनकी उपज समय पर नहीं बिक पा रही है। किसानों ने प्रशासन से गांव में पहले की तरह गेहूं क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें