उद्यमियों को निर्माण नहीं शुरू करने दे रहे स्थानीय लोग, सीईओ से शिकायत
- यमुना सिटी के सेक्टर-29 में सीईओ ने एसीईओ को 11 उद्यमियों के प्रकरण निस्तारित करने के लिए कहा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के सेक्टर-29 में बने औद्योगिक पार्कों 11 उद्यमियों ने सीईओ राकेश कुमार सिंह से शिकायत की है कि स्थानीय लोग और काश्तकार वहां उनको निर्माण ही नहीं करने दे रहे हैं। अब सीईओ ने एसीईओ राजेश कुमार को इन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर कराने के लिए कहा है। उद्यमियों का कहना है कि रोजाना उनके सामने नई समस्या खड़ी हो जाती है। निर्माण शुरू करते ही खुद को काश्तकार बताने वाले स्थानीय लोग विवाद खड़ा कर देते हैं। उनका कहना होता है कि उनका प्रतिकर या अन्य विवाद यीडा के साथ चल रहा है।सीईओ का कहना है कि एसीईओ राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम उद्यमियों की शिकायत दूर करेगी। यह टीम गठित कर दी गई है। मंगलवार को एसीईओ ने टीम के साथ सेक्टर-29 का दौरा किया। ब्यूरो