ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बिसरख गांव के 10 किसानों को ही विकसित भूखंड आवंटित होने से अन्य किसानों में नाराजगी है। किसान संगठन ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता मनवीर सिंह भाटी ने बताया कि बिसरख गांव में 877 पात्र किसानों में से केवल 10 किसानों को प्लॉट दिए गए हैं। किसानों का आरोप है कि यह प्रक्रिया प्राधिकरण की निर्धारित नीति और नियमों के विपरीत अपनाई गई, जिससे अधिकांश किसानों के साथ अन्याय हुआ है।