फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जर्जर भवनों से हटाए आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल में मिली जगह

Fri, 27 Nov 2026 07:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा के लिए बाल विकास विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था, स्थायी समाधान का इंतजार
विज्ञापन


क्रॉसर -सुपरवाइजर के निरीक्षण के बाद सीडीपीओ ने लिया संज्ञान, स्थायी व्यवस्था होने तक विद्यालय परिसर में होगा केंद्रों का संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। चौरोली गांव में जर्जर भवनों में चल रहे दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों की सुरक्षा के लिए कंपोजिट विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य की अनुमति से एक अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध कराया गया है। अब दोनों केंद्रों का संचालन इसी कक्ष में हो रहा है। पुराने भवनों की दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका था। कई जगह ईंटों के बीच से सीमेंट निकलने के साथ ईंटें भी टूटने लगी थीं। ऐसे में बच्चों को वहां बैठाना जोखिम भरा था।
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पुष्पा ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर भवनों की बदहाल स्थिति की रिपोर्ट सीडीपीओ जेवर कुलप्रीत कौर को सौंपी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीपीओ ने तत्काल बच्चों को जर्जर भवनों में नहीं बैठाने के निर्देश दिए। साथ ही मामले की रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्थायी व्यवस्था का इंतजार
विद्यालय में कक्ष मिलने से फिलहाल केंद्रों के संचालन की समस्या दूर हो गई है लेकिन यह अस्थायी व्यवस्था है। पुराने भवनों की मरम्मत और केंद्रों के लिए स्थायी स्थान की व्यवस्था होना अभी बाकी है। सीडीपीओ कुलप्रीत कौर ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य की अनुमति से एक कक्ष उपलब्ध कराया गया है। स्थायी व्यवस्था होने तक दोनों केंद्र इसी कक्ष में संचालित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें